Explore

Search

August 28, 2026 9:25 pm

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

गंगा दशहरा एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू हुआ वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान

भीलवाड़ा। गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस जैसे पुण्य अवसर पर जब संस्कृति और प्रकृति का संगम हो, तब कोई भी पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं रह जाती, वह जन चेतना का आंदोलन बन जाती है। इसी सोच को साकार रूप देते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से 5 जून से पूरे राजस्थान में “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान“ की शुरुआत की गई है। जिले में इस अभियान के अंतर्गत मेजा बांध स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना, गंगाजी को चुनरी अर्पण, कलश यात्रा और जन सहभागिता के साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम सांसद, मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, प्रभारी सचिव राजन विशाल, जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू की मौजूदगी में हुआ। यह अभियान 20 जून तक जिलेभर में जल संचयन, भूजल स्तर बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनेक जनकल्याणकारी गतिविधियों का संचालन करेगा। प्रभारी सचिव श्री राजन विशाल ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “जलवायु परिवर्तन हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव डाल रहा है। ऐसे में ‘हरियालों राजस्थान’ अभियान के तहत पौधरोपण और जन सहयोग जरूरी है। पोखर, नदी, तालाब जैसे जल स्रोत आधुनिक भारत के मंदिर हैं, इनका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।” भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने कहा, “जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है। हमें जल संग्रहण पर ध्यान देना चाहिए, साथ ही चारागाह विकास एवं वृक्षारोपण पर भी समान रूप से फोकस करना चाहिए। जब तक हम हर स्तर पर जल को सहेजने के प्रयास नहीं करेंगे, तब तक भविष्य सुरक्षित नहीं रहेगा।” मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना ने गंगा दशहरा की शुभकामनाएं दीं और सभी से अपील की कि वे अधिकाधिक पौधे लगाएं। उन्होंने कहा, “पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी तरीका है पेड़ लगाना और उन्हें पालना। जनभागीदारी से ही हम हरियाली और जल की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।” इससे पूर्व सभी अतिथियों ने मेजा बांध स्थल पर पौधारोपण व श्रमदान किया। कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन ओमप्रकाश मेहरा, एडीएम सिटी श्रीमती प्रतिभा देवठिया, जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता सोजी सिंह प्रतिहार, मेजा सरपंच छोटूसिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहें।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर