Explore

Search

October 12, 2026 4:54 am

श्री राम धाम गौशाला में गौ सेवा का कार्यक्रम हुआ आयोजित

भीलवाड़ा। सेवा ग्रुप Sewa Group द्वारा भगवान महावीर के संदेश जियो और जीने दो व अंहिसा परमोधर्म के संदेश की पालना करते हुए श्री राम धाम गौशाला में णमोकार मंत्र का जाप व गौ सेवा का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत णमोकार मंत्र का पाठ करके की गई। सेवा ग्रुप के सदस्यों ने जीव दया को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया आज के समय जिस तरह से निरही पशुओं का वध किया जा रहा है उनकी आत्मा की शांति के लिए आज का यह कार्यक्रम आयोजन किया गया। जाप के पश्चात गौ सेवा का कार्य किया गया। जिसमे गाय को चारा व गुड़ खिलाया गया जीव दया ही परम धर्म है संसार के हर एक जीव पर दया करनी चाहिए वह हरे-भरे पेड़ों को नहीं काटना चाहिए, यही सच्चा मानव धर्म है जीव सेवा में जो सुख मिलता है वह कहीं नहीं मिलता है। सेवा ग्रुप के सदस्य के रूप में विवेक बाकलीवाल, अशोक बाकलीवाल, पराग चौधरी, प्रवीण कोठारी, अंकुर बाकलीवाल, नरेश गंगवाल, अनिल जैन, मनोज भेसा, सनत अजमेरा, सुमित पाटनी, मंयक गंगवाल, संदीप छाबडा, नीतीश कोठारी, अरिहंत गदिया, अनिल पाटनी, सौरभ शाह, मयूर शाह, पंकज जैन, राकेश जैन, राजेंद्र जैन, दीपक जैन, पीयूष जैन, प्रदीप लुहाड़िया, जिमी वेद, निकी जैन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर