Explore

Search

July 1, 2025 5:42 pm

जोगणिया माताजी मंदिर पर स्वर्ण कलश प्रतिष्ठा का वार्षिक महोत्सव 11 कुंडीय शिवशक्ति यज्ञ का आयोजन

जोगणिया माताजी, (राम प्रसाद वैष्णव)।
उपखंड बेगू क्षेत्र में स्थित मेवाड़ के प्रमुख धार्मिक शक्तिपीठ स्थल श्री जोगणिया माताजी मंदिर पर स्वर्ण कलश प्रतिष्ठा का वार्षिक महोत्सव 11 कुंडीय शिवशक्ति यज्ञ के रूप में मनाया गया। सोमवार को सात दिवसीय यज्ञ की पूर्णाहुति मंदिर शिखर पर स्वर्ण कलश सहस्त्र धारा अभिषेक के साथ हजारों श्रद्धालु एवं साधु संतों की उपस्थिति में विगत 4 जून से शुरू है।

11 कुंडली शिवशक्ति महायज्ञ में प्रतिदिन यजमानों एवं वैदिक बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ आहुति दी गई। सोमवार को यज्ञ की पूर्णाहुति पर प्रातः सुबह 09:15 बजे मां जोगणिया माताजी के मंदिर में छप्पन भोग चढ़ाया गया वहीं प्रातः 10:15 पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर शिखर स्वर्ण कलश पर सहस्र धारा अभिषेक किया गया इस अवसर पर दोपहर 12:15 बजे अभिजीत मुहूर्त में शिवशक्ति महायज्ञ कलश प्रतिष्ठा वार्षिक महोत्सव की पूर्णाहुति की गई। पूर्णाहुति में सभी यजमानों ने धर्म का लाभ अर्जित किया। जोगणिया माता शक्तिपीठ प्रबंधन एवं विकास संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने बताया कि 11 कुंडिया शिवशक्ति महायज्ञ में सैकड़ों साधु संतों का आगमन हुआ तथा माताजी के भक्तगणों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। धार्मिक कार्यक्रमक्षेत्र अनेक गांव से प्रभात फेरिया के श्रद्धालुओं ने भाग लिया सप्त दिवस से 11 कुंडली शिव शक्ति महायज्ञ धार्मिक कार्यक्रम में पंडित राकेश मिश्रा ने शिव पुराण कथा का वाचन किया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रवण किया यज्ञ पूर्णाहुति से एक दिन पूर्व रात्रि को आयोजित विशाल भजन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम भारत माता को समर्पित जोगणिया माता के दरबार में आकर्षित परिस्थितियों दी गई। मुंबई से आए कलाकारों आशीष केल्विन डांस ग्रुप मुंबई द्वारा नवदुर्गा डांस की प्रस्तुति दी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर