Explore

Search

March 11, 2026 12:41 am

प्रथम मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह 24 जून को

चित्तौड़गढ़। अन्जुमन मिल्लते इस्लामिया संस्थान चित्तौड़गढ़ सदर मोहम्मद इकबाल गुलशन की अध्यक्षता में 24 जून मंगलवार को दोपहर एक बजे इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडोटोरियम चित्तौड़गढ़ में प्रथम मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। अंजुमन प्रवक्ता अहसान पठान ने बताया कि मुस्लिम समुदाय में शिक्षा को बढ़ावा देने एवं होनहार छात्रों, छात्राओं को प्रोहत्साहित करने के लिए पहली बार अन्जुमन द्वारा दसवीं, बाहरवीं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, डिग्रीधारी विद्यार्थियों एवं सीधी भर्ती से राजकीय सेवाओ में नियुक्त होने वाले कर्मचारियों सहित राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेल कूद प्रतियोगिताओ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को इस प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया जा रहा है।

अंजुमन सदर ने कहा की कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जाने माने शिक्षाविद एवं मोटिवेशनल स्पीकर दौलत खान सर, एकेडमिक हेड उत्कर्ष क्लासेज होंगे एवं मुख्य अतिथि आईपीएस अरशद अली डीआईजी राजस्थान पुलिस होंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन हेतु बिरला एज्युकेशन ट्रस्ट पिलानी के पीआरओ कर्नल शौकत अली खान, दरगाह ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती अजमेर के नाजिम एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद बिलाल खान डीआईजी बीएसएफ, युवा मोटिवेशन स्पीकर डॉक्टर अभिलाष मोदी सहित शिक्षा जगत से जुड़े कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे।

अन्जुमन सेकेट्री ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि प्रथम मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह में मुस्लिम समुदाय की लगभग 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा रहा है इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों,व सर्वसमाज के प्रबुद्धजनों को भी आमंत्रित किया गया है।

अन्जुमन कोषाध्यक्ष व राजस्थान कायमखानी महासभा चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह के बाद अन्जुमन मिल्लते इस्लामिया संस्थान चित्तौड़गढ़ द्वारा संचालित अन्जुमन पब्लिक माध्यमिक स्कूल में राजस्थान कायमखानी महासभा चित्तौड़गढ़ के सौजन्य से बनवाई गई 20 कम्यूटर की लेब एवं ई लाइब्रेरी का शुभारंभ भी किया जा रहा है जिससे अन्जुमन स्कूल में कम्यूटर लेब एवं ई लाइब्रेरी उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण तकनीकीशिक्षा प्राप्त करने में बड़ी मदद मिलेगी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर