Explore

Search

September 15, 2026 9:20 pm

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल योजना शिविर हुआ आयोजित

डूंगला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत डूंगला तहसील के बिलोट ग्राम पंचायत पर सोमवार को शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में राजस्व विभाग के जमीन बंटवारे के दो मामलों को सुलझाया गया। कृषि विभाग से मुद्रा संग्रहण के दो नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा में 65 व्यक्तियों के आधार को फिटिंग किया गया। एनएफएसए के 126 आवेदनों का निस्तारण किया गया 25 व्यक्तियों के पेंशन आवेदनों को प्राप्त किया गया। 22 रोगी पशुओं की चिकित्सा की गई। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 6 पट्टों का आवंटन किया गया। पी एम ए वाई की पांच किस्तों को भुगतान करवाया। शौचालय के 45 आवेदन प्राप्त किए आदि कार्यों का मौके पर निस्तारण हुआ एवं स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी ईश्वरलाल खटीक, उपखंड अधिकारी टीडीआर गुणवंत लाल माली, सहायक विकास अधिकारी संजय कुमार वैष्णव, सरपंच लोकेंद्र कुवर बिलोट एवं सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी घर उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर