कपासन। कपासन के मुंगाना धाम में विराजमान और मठ महंत और मेवाड़ के महामंडलेश्वर चेतन दास महाराज का देवलोक गमन हो गया। बताया जा रहा है कि महंत चेतन दास महाराज का रात्रि में स्वास्थ्य खराब हुआ था फिर उन्हें चिकित्सालय लाया गया जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उनके निधन की पुष्टि की है। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में भक्ति कपासन और मुंगाना धाम पहुंचना शुरू हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि मेवाड़ महामंडलेश्वर महंत चेतन दास महाराज के भक्त और अनुयाई न केवल चित्तौड़गढ़ बल्कि राजस्थान के अन्य क्षेत्रों सहित मालवा गुजरात और महाराष्ट्र सहित विदेश में भी है। उनके निधन से पूरे मेवाड़ में शोक की लहर है।
प्रशासन
स्टेशन पांडोली में 52 किलो अफीम के साथ पकड़ी गई बड़ी हेराफेरी, सीबीएन एमपी की कार्रवाई
March 8, 2026
3:33 pm
म्हारों पावन चित्तौड़ अभियान की राह देख रही बेड़च नदी
March 8, 2026
9:40 am
खतरे में अस्तित्व: बेतहाशा खुदाई से खत्म हो रही बनास नदी, कानून की उड़ रही धज्जियां
March 7, 2026
2:44 pm
मेवाड़ महामंडलेश्वर महंत चेतन दास महाराज का देवलोक गमन