Explore

Search

June 29, 2026 5:09 am

बिजली विभाग में कार्यरत एफआरटी के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि को लेकर ज्ञापन सौंपा

बेंगू। एफआरटी टीम (शहरी व ग्रामीण) के कर्मचारियों ने सोमवार को अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता को वेतन वृद्धि की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह सभी कर्मचारी अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में कार्यरत निजी कम्पनी संधा एण्ड कम्पनी के माध्यम से कार्य कर रहे हैं। ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि वे बीते 3 से 5 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें केवल 6 हजार से 7 हजार तक ही मासिक वेतन मिल रहा है, जो वर्तमान समय में बेहद कम है। उन्होंने बताया कि इतने कम वेतन में पारिवारिक जीवन यापन करना अत्यंत कठिन हो गया है, जबकि कार्यभार लगातार बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों ने वेतन 15 हजार रुपए प्रतिमाह किए जाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 14 जुलाई सोमवार तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तो वे अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी कम्पनी प्रशासन की होगी।

अधिशासी अभियंता बेगूं को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी
महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर