Explore

Search

September 28, 2026 5:02 pm

डूंगला में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, तीसरे दिन बाजारों में लोटी रौनक

डूंगला। डूंगला में भाना खेड़ी रोड स्थित रामेश्वरम शिव मंदिर पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग एवं शिव परिवार की मूर्तियों को खंडित किया था । उसके बाद उपजे तनाव में तीसरे दिन बाजारों में रौनक शांति लौटी। जन सामान्य अपने रोजमर्रा के कार्यों में व्यस्त देखा गया। शांति व्यवस्था कायम को लेकर प्रशासन सजक दिखाई दिया। प्रशासन की ओर से अवैध तरीके से बसे लोगों को उनके द्वारा किये गए अतिक्रमण से बेदखल करते हुए बुलडोजर से हटाया गया। इसी प्रकार राजस्व भूमि गोचर चरनोट पर हुए अतिक्रमण को भी एक्शन लेते हुए बुलडोजर से हटाए गए। शांति व्यवस्था कायम को लेकर विभिन्न स्थानों के डिप्टी, थाना अधिकारी पुलिस जाब्ता मुश्तैद रहा। डूंगला में चल रही हर गतिविधि पर नजर कायम थी। उपखंड अधिकारी ईश्वरलाल खटीक सहित तहसीलदार गुणवंत माली, नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार, पटवारी डूंगला सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं राजस्व विभाग की पूरी टीम दिन भर आवासीय एवं खेती भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने में व्यस्त रही। रामेश्वरम शिव मंदिर पर निर्माण कार्य प्रगति पर था। यहां यह बता दे की पुलिस विभाग द्वारा घटना में लिफ्त लोगों की पहचान में जुटी हुई है। एडिशनल एसपी सरिता सिंह के नेतृत्व में संदिग्ध लोगों से कड़ी पूछताछ जारी रही, कस्बे के कोने-कोने पर पुलिस बल तैनात रहा। रामेश्वरम शिव मंदिर पर आने वाले भक्तों की संख्या बढ़ती गई।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर