Explore

Search

June 29, 2026 1:38 am

कृषि कार्य के दौरान जहरीले जीव के काटने से युवक की मौत

बेगूं। उपखंड क्षेत्र के खेरमालिया गांव में शनिवार को कृषि कार्य के दौरान जहरीले जीव के काटने से एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बेगूं थाना अधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि जयनगर ग्राम पंचायत के खेरमालिया निवासी आज़ाद धाकड़ पुत्र भोजराज खेत में काम कर रहा था, तभी किसी जहरीले जीव ने उसे काट लिया। विष का प्रभाव इतना तेज था कि वह मौके पर ही अचेत हो गया। परिजन उसे तत्काल बेगूं के उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर बेगूं थाना पुलिस के एएसआई श्याम गिरी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे, जहा परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।

 

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर