Explore

Search

August 28, 2026 10:27 am

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बेगूं में बीएलओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

बेगूं। विधानसभा क्षेत्र बेगूं के बूथ लेवल अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को बेगूं पंचायत समिति सभागार में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी मनस्वी नरेश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें भारत निर्वाचन आयोग तथा निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार विधान सभा क्षेत्र बेगूँ  के भाग संख्या 89 से 145 तक समुह 3 के बीएलओं एवं सुपरवाईजर का पंचायत समिति सभागार बेगूँ में सोमवार को प्रातः 9 से 4.30 बजे तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। प्रशिक्षण में सर्वप्रथम अधोहस्ताक्षरकर्ता के द्वारा उद्बोधन व संक्षिप्त प्रशिक्षण के बारे में बताया गया। जिसके बाद ALMT बालू राम भील अतिरिक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी बेगूं मास्ट्रर ट्रेनर एवं सहायक ट्रेनर राजकुमार तोलम्बिया प्रधानाचार्य म.गा.रा.वि.गोपालपुरा के द्वारा बीएलओं प्रशिक्षण के बारे विशेष गहन पुनरीक्षण के बारें में प्रशिक्षित कर ऑनलाईन गुगल फॉर्म के माध्यम से प्रश्नावली के द्वारा बीलएओं प्रशिक्षण का मुल्यांकन को जांचा गया। इस अवसर पर निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर