Explore

Search

August 28, 2026 10:22 am

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सल्फ्यूरिक एसिड से भरा टेंकर पलटा, यातायात को किया डायवर्ड, राहत कार्य में जुटी रही टीमें

चित्तौड़गढ़। उदयपुर-चित्तौड़गढ़ स्टेट हाइवे स्थित कपासन उप जिला अस्पताल के पास देर रात को दरीबा माइंस से नांदेड महाराष्ट्र जा रहा सल्फ्यूरिक एसिड-98 का टैंकर पलट गया। एसिड का टेंकर पलटने से घंटो तक मची अफरा तफरी मच गई। आज सुबह तक जिंक की सिक्योरिटी टीम व पुलिस राहत कार्य में जुटे रहे। घटना के बाद विधायक सहित आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
कपासन स्थित उप जिला अस्पताल के पास विकट मोड़ पर बने ब्रेकर पर एसिड से भरा टेंकर अचानक अनियंत्रित हो कर पलट गया। टैंकर और केबिन के बीच लगी पिन टूटने से वाहन डिवाइडर तोड़कर सड़क के दूसरी ओर जा गिरा और सल्फ्यूरिक एसिड सड़क पर बहने लगा। एसिड रिसाव से सड़क भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
एसडी के खतरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने तुरंत हाईवे का यातायात डायवर्ट कराया।
उप जिला चिकित्सालय कपासन में भर्ती मरीजों को तुरंत सिटी डिस्पेंसरी में शिफ्ट किया गया और स्टाफ को भी सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।
सूचना मिलते ही विधायक कपासन मौके पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। दरीबा माइंस की सिक्योरिटी टीम ने एसिड के रिएक्शन को कम करने के लिए लाईम स्टोन का छिड़काव शुरू किया। मौके पर उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, सीएमएचओ सहित प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। फिलहाल टैंकर को सुरक्षित हटाने और एसिड रिसाव रोकने का काम देर तक जारी रहा। कपासन में हुए इस हादसे से बड़ा नुकसान तो टल गया लेकिन घंटों तक हाईवे पर अफरा-तफरी मची रही।
एसिड टेंकर पलटने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर