Explore

Search

September 28, 2026 12:37 am

महिला काट रही थी घास और आ गया अजगर…

राजसमन्द। जिले के मंडोल रोड लखारा का बंधा गांव के पास रामलाल कुमावत के खेत पर आज सुबह महिला किसान द्वारा अपने मवेशियों के घास काटने के दौरान चारे में 10 फीट लंबा भारी भरकम अजगर नजर आने से किसानों में हड़बड़ी मच गई। वन्यजीव प्रेमी पंन्ना लाल कुंमावत ने बताया कि अजगर नजर आने से किसानों ने हो हल्ला किया। इस पर आसपास के किसान दौड़ आये। उसकी सूचना वन विभाग राजसमंद रेस्क्यू टीम, गस्ती दल राजसमन्द रेंजर सत्यानंद गरासिया, राजसमंद रेंज के रेंजर लादूराम शर्मा को दी गई। सूचना पर राजसमन्द वन विभाग से रेस्क्यू टीम के पन्नालाल कुमावत तुरत अपनी टीम को लेकर पहुंचे जाकर देखा तो अजगर बहुत घुसेल था बड़ी संख्या में महिलाएं घास काट रही थी। अजगर ने महिला के ऊपर झपटा मार रहा था, बड़ी मुश्किल रेस्क्यू किया। उसके बाद उच्च अधिकारी के निदेशन में अजगर को जंगल में छोड़ा सहयोगी टीम रोशन लाल, जगदीश, हरीश लोहार, ने भी रेस्क्यु में सहयोग किया। इस दौरान मौके पर कई किसानों की भीड़ लग गई।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर