Explore

Search

March 26, 2026 5:01 pm

जिले में 2 प्रोग्रामर एवं 40 सूचना सहायकों को नियुक्ति पत्र जारी

चित्तौड़गढ़। सरकार की डिजिटल इंडिया मुहिम को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अब जिले में प्रशासनिक कार्यों में आईटी कार्मिकों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। नवीन व्यवस्था के अंतर्गत, विभिन्न योजनाओं की निगरानी, आंकड़ों का विश्लेषण और तकनीकी सहायता जैसे कार्यों की कमान अब आईटी स्टाफ संभालेंगे। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग ने जिले में 2 प्रोग्रामर एवं 40 सूचना सहायकों को नियुक्ति पत्र जारी किये है। सूत्रों के अनुसार जिले के ब्लॉकों व पंचायत स्तर पर तैनात आईटी कार्मिकों को अधिक जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी जिससे योजनाओं का संचालन पारदर्शी व प्रभावी ढंग से किया जा सके। ये कार्मिक ई-मित्र, डिजिटल पोर्टल, हेल्पलाइन, पोषण ट्रैकर, शिक्षा पोर्टल, स्वास्थ्य सेवाएं इत्यादि के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। जिला प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से न केवल योजनाओं की निगरानी में सुधार होगा बल्कि आमजन को सेवाएं भी त्वरित और सटीक रूप से उपलब्ध हो सकेंगी। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने इन्हे नियुक्ति पत्र प्रदान किये एवं अपने कार्य को पूर्ण दक्षता से करने के लिए प्रेरित किया संयुक्त निदेशक डॉक्टर इंदर्परकाश झा ने सभी कार्मिकों को बधाई दी। उपनिदेशक प्रवीण जैन ने बताया की आईटी कार्मिकों को आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा ताकि वे तकनीकी कार्यों के साथ-साथ प्रशासनिक समन्वय में भी दक्ष बन सकें। यह पहल न केवल प्रशासन में तकनीक के समावेशन को बढ़ावा देगी बल्कि युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर भी उपलब्ध कराएगी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर