Explore

Search

August 28, 2026 8:58 am

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

निंबाहेड़ा में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियाँ तेज़, कलेक्टर ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायज़ा

निंबाहेड़ा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 23 जुलाई को प्रस्तावित निंबाहेड़ा दौरे को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी क्रम में जिला कलेक्टर आलोक रंजन द्वारा आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया गया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के उपरांत पंचायत समिति सभागार, निंबाहेड़ा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में विकास प्रदर्शनी, लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विभाग प्रमुख अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी देने हेतु स्टॉल लगाएं। इन स्टॉल्स पर फ्लैगशिप योजनाओं सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को फ्लेक्स, फोटोग्राफ्स और मॉडल्स के माध्यम से आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जाए। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीचंद्र कृपलानी ने भी उपस्थित रहकर आयोजन के बेहतर संचालन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक एवं निरीक्षण के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, उपखण्ड अधिकारी निंबाहेड़ा एवं छोटी सादड़ी सहित जिले व ब्लॉक स्तर के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर