Explore

Search

March 29, 2026 7:43 am

श्री धाकड़ युवा संघ बला क्षेत्र की बैठक सम्पन्न, नवीन कार्यकारिणी गठित

रावतभाटा। धाकड़ समाज के आराध्य देव श्री धरणीधर भगवान के जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर श्री धाकड़ युवा संघ बला क्षेत्र की बैठक रविवार को ग्राम लक्ष्मीपुरा में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 14 अगस्त 2025 को जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में श्री धाकड़ महासभा युवा संघ के जिला मंत्री पारस धाकड़, श्री धाकड़ महासभा युवा संघ के रावतभाटा तहसील अध्यक्ष राहुल धाकड़, पूर्व अध्यक्ष नवीन धाकड़ एवं शैलेंद्र धाकड़ की उपस्थिति रही। इस दौरान सर्वसम्मति से श्री धाकड़ युवा संघ बला क्षेत्र की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से अंकित धाकड़ (जावदा) को युवा संघ बला क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इनके साथ ही कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारी भी घोषित किए गए। उपाध्यक्ष राहुल धाकड़ (गोपालपुरा),हीरालाल धाकड (लक्ष्मीपुरा),महामंत्री निलेश धाकड़ (निमोदा), कोषाध्यक्षक्ष प्रेम चंद्र धाकड़ (हमेरगंज), मंत्री अशोक धाकड़ (लक्ष्मीपुरा),निर्मल धाकड़ (कंवरपुरा)मीडिया प्रभारी मुकेश धाकड़ (जावदा) मीडिया शुभम धाकड़ (जावदा) को बनाया गया। बैठक में धरणीधर भगवान के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल वाहन रैली ओर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया। जिसमें वाहन रैली का कार्यक्रम दौलपुरा से शुरू होकर गांव गांव होती हुई लक्ष्मीपुरा में धाकड़ समाज सराय में आकर अतिथि स्वागत ओर प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ समापन होगा ।
बैठक में प्रकाश धाकड़,आशाराम धाकड़,दुर्गाशंकर धाकड़,पप्पू पटेल, नरेंद्र धाकड़,लव कुमार,राजेश धाकड़,चतुर्भुज धाकड़,अनिल धाकड़,सुरेश चन्द धाकड़,प्रकाश धाकड़,राजू धाकड़,सुनील धाकड़,प्रमोद धाकड़,घनश्याम धाकड़,अनिल धाकड़, अशोक धाकड़,प्रवीण धाकड़ सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर