Explore

Search

March 29, 2026 5:34 am

चित्तौड़गढ़ के नए एसपी मनीष त्रिपाठी ने संभाला पदभार, जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

चित्तौड़गढ़। जिले के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने मंगलवार को दोपहर 2:48 बजे विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। एसपी कार्यालय पहुंचने पर उन्हें जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। कार्यभार ग्रहण के बाद त्रिपाठी ने एक-एक कर सभी अधिकारियों से परिचयात्मक मुलाकात की।
पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में एसपी मनीष त्रिपाठी ने कहा कि राजस्थान पुलिस और राज्य सरकार ने उन्हें चित्तौड़गढ़ की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारना उनकी जिम्मेदारी है।

जिले के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने अपना कार्यभार ग्रहण किया।


त्रिपाठी ने साफ शब्दों में कहा कि वे चाहते हैं कि पुलिसकर्मी जनता से अच्छा व्यवहार करें। अक्सर शिकायतें पुलिस के व्यवहार को लेकर आती हैं। यदि सिस्टम में कोई कमी है तो उसे भी दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को साथ लेकर टीम भावना से काम करने की बात कही। नवपदस्थ एसपी ने जिलेवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जब जनता साथ देती है तो पुलिसिंग और आसान हो जाती है। यहां की जनता अच्छी है, उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कार्यभार संभालने के कुछ समय बाद ही एसपी मनीष त्रिपाठी निम्बाहेड़ा के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 23 जुलाई को चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इसी के मद्देनजर एसपी त्रिपाठी निरीक्षण हेतु कृषि मंडी प्रांगण भी पहुंचे। इस मौके पर एडिशनल एसपी सरिता सिंह, एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सांखला, डीवाईएसपी विनय चौधरी, डीवाईएसपी शिवप्रकाश टेलर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर