Explore

Search

August 28, 2026 7:45 am

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

पुलिस ने रूपा खेड़ा टोल नाके के पास विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों के बनाये चालान

राजसमन्द। राजसमन्द एसपी ममता गुप्ता के निर्देशानुसार आज राजसमन्द डिप्टी विवेक सिंह राव के नेतृत्व में कुंवारिया थानां अधिकारी उदयलाल बरगट मय जाप्ता द्वारा रूपा खेडा टोल नाके के पास नाकेबंदी कर विशेष अभियान चलाया गया। जहा पर दुपहिया व चार पहिया वाहन चालकों को सड़क पर चलने के नियम बताये गए। वही चार पहिया वाहन चालको को सीट बेल्ट लगाने और दुपहिया वाहन चालको को हेलमेट पहनने की हिदायत दी गई। मौके पर कई चार पहिया वाहन के काँच पर लगी हुई काली फ़िल्म भी उतरवाई गई। विशेष अभियान को लेकर राजमार्ग पर चलने वाले वाहन चालको में हड़बड़ी मच गई। पुलिस ने दो घण्टे में 28 वाहन चालकों के चालान बनाये हैं। इस दौरान एएसआई कमलेंद्र सिंह, हेडकांस्टेबल रामफल मीणा, सुरेश कुमार, भेरूलाल आदि जाप्ता तैनात रहा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर