Explore

Search

February 10, 2026 5:46 am

अलख वेद गुरुकुल के आचार्यों एवं 108 बटुकों ने निकाली कावड़ यात्रा,झाड़ेश्वर महादेव का अभिषेक किया,आस्था का दिया संदेश

राशमी। पुठवाड़िया स्थित अलख वेद गुरुकुल से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण शुक्ल प्रतिपदा को कावड़ यात्रा निकाली गई। इस पावन यात्रा में गुरुकुल के संचालक गौहितेश शर्मा,आचार्यगण,बटुक विद्यार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। स्थानीय विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने भी कावड़ यात्रा में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कावड़ यात्रा की शुरुआत सुबह 8 बजे अलख वेद गुरुकुल पुठवाड़िया से हुई। यात्रा में सबसे आगे चल रहे डीजे पर भगवान शिव के वैदिक सूक्त,महिम्न स्तोत्र, लिंगाष्टकम,रुद्राष्टकम,शिवपंचाक्षर स्तोत्र,तांडव स्तोत्र सहित कई पवित्र मंत्र गूंज रहे थे। इन मंत्रों की ध्वनि सुनकर सभी लोग मंत्रमुग्ध होकर शिव भक्ति में लीन हो गए। कावड़ यात्रा कस्बे के अरावली श्रृंखला की पहाड़ी पर स्थित ऋषि जमदग्नि की तपोस्थली झाड़ेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां वैदिक ऋचाओं के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया गया। वहीं दूसरी ओर शनिवार को क्षेत्र के लसाडिया खुर्द स्थित शिव मंदिर से कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा संयोजक गणपत लाल विजयवर्गीय ने बताया कि कावड़ यात्रा में करीब 200 महिला पुरुष शिव भक्त शामिल हुए। कावड़ यात्रा जाड़ना,पुठवाड़िया होते हुए झाड़ेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां महादेव का जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर शिव भक्तों के लिए प्रसादी का भी आयोजन किया गया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर