Explore

Search

August 24, 2026 11:51 am

बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल: प्रतापगढ़ की एकता कॉलोनी में सड़क और लाइट की हालत बदतर

प्रतापगढ़। शहर की अधिकांश सड़कों की पहले से ही हालत खस्ता बनी हुई थी, अब मानसून की बारिश ने रही सही कसर भी पूरी कर दी है। विशेष तौर पर वार्ड नंबर 2 स्थित एकता कॉलोनी की स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। यहां का पूरा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और कीचड़ के कारण आमजन का निकलना दूभर हो गया है। इस कॉलोनी में सड़क का नामों निशान तक नहीं है, यहां के निवासियों को किचड़ में होकर निकलना पड़ता है वहीं जगह जगह बड़े बड़े खड्डे हो रहे है। जिसके कारण आए दिन दो पहिया वाहन पैदल चलने वाले गिर कर चौटिल हो रहें। स्थानीय निवासी दीपक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एकता कॉलोनी में सड़क तो वर्षों से बनी ही नहीं है, लेकिन अब बारिश के चलते हालात और खराब हो गए हैं। जगह जगह गहरे खड्डे हो चुके हैं।
बताया की 18 जुलाई को शहर के वार्ड नंबर 2 एकता कालोनी की सड़क व लाईट सम्बंधित शिकायत जन सुनवाई में जिला कलेक्टर डॉ अंजलि राजोरिया को लिखित में ज्ञापन देने के बाद भी समस्या का हल नहीं हुआ। जिसके चलते कॉलोनियों वासियों में काफी रोष है। शर्मा ने जल्द से जल्द बारिश में सड़क पर मेहरम डलवाने व बार बार कॉलोनी की लाईट ट्रिप मार रही, उसको भी दुरुस्त की जिला प्रशासन व नगर परिषद से मांग की है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर