Explore

Search

October 12, 2026 5:30 am

कनेरा गांव में भगवान धरणीधर जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक

निंबाहेड़ा। आगामी 14 अगस्त को मनाए जाने वाले भगवान धरणीधर जन्मोत्सव को लेकर धाकड़ समाज में उत्साह का माहौल है। जन्मोत्सव की तैयारियों के तहत निंबाहेड़ा तहसील के गांव कनेरा में समाजजनों की धाकड़ युवा संघ जिला अध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार धाकड़ की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

कनेरा में धाकड़ युवा संघ जिला अध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार धाकड़ ने की बैठक


बैठक में समाज के प्रबुद्धजनों, बुजुर्गों एवं युवाओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर भगवान धरणीधर जन्मोत्सव का पोस्टर विमोचित किया गया तथा उपस्थित सभी लोगों को शोभायात्रा एवं मुख्य आयोजन में सपरिवार पधारने का आमंत्रण दिया गया। बैठक में मौजूद समाज के वरिष्ठजनों एवं युवा साथियों ने जन्मोत्सव को भव्य व ऐतिहासिक रूप देने का आश्वासन दिया। साथ ही शोभायात्रा की तैयारी में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी लिया गया।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर