Explore

Search

January 14, 2026 4:08 pm

बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र में सहकारिता मंत्री ने पुलिस चौकी का किया लोकार्पण

डूंगला। बड़ीसादड़ी विधायक एवं सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने रविवार को डूंगला पंचायत समिति के देलवास ग्राम पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों का भव्य लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने जोरदार स्वागत करते हुए मंत्री दक को घोड़ी पर बिठाकर कार्यक्रम स्थल तक ले गए। इस दौरान क्षेत्र में विकास की नई बयार देखने को मिली। जिसमे छाजवी मोड़ पर नवीन पुलिस चौकी का उद्घाटन, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। शमशान विकास कार्य, नाला निर्माण कार्य, पानी की टंकी से विश्राम घाट तक खुला बरामदा निर्माण, महादेव के स्थान के पास सेठवाना में सीसी रोड मय नाली निर्माण कार्य, उपस्वास्थ्य केंद्र से हनुमान मंदिर की तरफ सेठवाना में सीसी रोड निर्माण आदि। मुख्य कार्यक्रम के तहत जनसमूह को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों और ग्रामीणों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने घोषणा की 2027 तक सभी किसानों को दिन में बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के तहत जाखम से पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है जिससे शीघ्र ही क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा। मंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत पूरी पारदर्शिता से किसानों के खातों में राशि हस्तांतरित की जा रही है। इसके अलावा आवास और शौचालय जैसी सुविधाओं के लिए भी धनराशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रही है। सहकारिता विभाग के माध्यम से किसानों को 9 हजार रुपये वार्षिक किसान सम्मान निधि और गोपालन योजना के तहत बिना ब्याज के एक लाख रुपये तक का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा यह सब आपके एक वोट की ताकत से संभव हुआ है। क्षेत्र के विकास को और गति देने के लिए मंत्री दक ने कई घोषणा की जिसमे सेठवाना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चारदीवारी का निर्माण, देलवास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चार नए कक्षा कक्ष का निर्माण आदि
घोषणाओं का ग्रामवासियों ने तालियों के साथ उत्साहपूर्ण स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्यक्रम के दौरान मंत्री दक ने डूंगला थाना अधिकारी अमृतलाल मीणा को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि हीरालाल मीणा, मंडल अध्यक्ष पूरणमल अहीर, उपप्रधान रणजीत सिंह, पूर्व प्रधान मुकेश खटीक, मंडल महामंत्री प्रकाश चंद्र जाट, सरपंच विजय सिंह सारंगदेवोत, ठाकुर सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल धाकड़, नारायण मेनारिया, रणजीत सिंह पिराना सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर