Explore

Search

June 23, 2026 11:32 am

चौसला सारण एनिकट पुलिया हादसा – मां,बेटी का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग

बेगूं। उपखंड क्षेत्र की उप तहसील पारसोली के ग्राम चौसला सारण एनिकट पुलिया पर 29 अगस्त को बाइक फिसलने के बाद लापता हुई मैना और उसकी पुत्री रिया का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया।
जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार शनिवार प्रातः 8 बजे से एसडीआरएफ एवं सिविल डिफेंस द्वारा सघन सर्च अभियान प्रारंभ किया गया व उदयपुर आईजी ऑफिस से आए हाई रेजोल्यूशन ड्रोन के माध्यम से लगभग 1 किलोमीटर तक नदी व एनिकट में सर्च ऑपरेशन किया गया एवं चित्तौड़गढ़ के भोईखेड़ा से आई टीम द्वारा नदी में सघन तलाशी का कार्य किया गया।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भगवत सिंह हिंगड़, बेगूं उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया,वृत्ताधिकारी बेगूं  अंजलि सिंह द्वारा स्वयं नाव के माध्यम से रेस्क्यू कार्यों का निरीक्षण किया गया। मोतीपुरा एनिकट के निकट जाल से फेंसिंग करवाई गई। रेस्क्यू ऑपरेशन निरंतर जारी है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भगवंत सिंह हिंगड, अंजलि सिंह वृत्ताधिकारी बेगूं,सुरेश गिरी गोस्वामी विकास अधिकारी पंचायत समिति बेगूं, रामचन्द्र वैष्णव उप तहसीलदार पारसोली, शिवराज थानाधिकारी पारसोली, रामकेश मीणा सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग बेगूं, उप प्रधान बेगूं, सरपंच साहिबान, जन प्रतिनिधिगण, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर