Explore

Search

March 15, 2026 5:49 pm

रूपारेल नदी में बहे माँ-बेटी के मिले शव, बनास नदी में 18 किमी दूर मिला रुत्वि का शव

चित्तौड़गढ़। गत शुक्रवार को पारसोली थाना क्षेत्र के रूपारेल नदी के चौंसला पुलिया पर बाईक समेत पांच लोग बह गए। में से तीन लोगों को बचा लिया था। इस हादसे में मैना प्रजापत और उसकी 8 साल की बच्ची रिया नदी में लापता हो गई। दो दिन तक एसडीआरएफ टीमों और गोताखोरों ने सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन सफलता नही मिली। आज तीसरे दिन नदी में माँ-बेटी के शव पानी में तैरते मिले। एसडीआरएफ टीमों ने मृतक शवों को नदी से बाहर निकाला। शवों को पारसोली अस्पताल की मोर्चरी में रखवाएं गए। बेगू एसडीएम, डिप्टी और पारसोली थानाधिकारी पुलिस टीम के साथ पूरे रेस्क्यू पर नजर बनाए हुए थे। इधर गत मंगलवार देर रात को बनास नदी में कार बहने के मामले में बहे 9 लोगों में से 5 को बचा लिया था लेकिन दो महिलाएं और दो बच्चे पानी मे बह गए। बुधवार को दो महिलाएं और एक बच्ची का शव मिल गया था। पानी में बही रुत्वि 6 साल के लापता होने से एसडीआरएफ की टीमों ने सर्च अभियान चलाया। आज पांचवें दिन भी सर्च ऑपरेशन किया गया। इस बीच किसी ने रतन खेड़ी बनास नदी में शव होने की जानकारी प्रशासन को दी। इस पर परिवार के बताएं हुलिए और पहने कपड़े के अनुसार उसकी पहचान रुत्वि के रूप में हुई। घटना स्थल से करीब 18 किमी दूर रुत्वि का शव मिला है। एसडीआरएफ की टीमें बच्ची को ढूंढ़ने के लिए पिछले 4 दिनों प्रयासरत थी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर