Explore

Search

September 27, 2026 6:51 pm

Accident : ट्रेलर के ओवरटेक करने से कार क्षतिग्रस्त, कार सवार बाल-बाल बचे

गंगरार। ट्रेलर के ओवरटेक से कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार बाल बाल बच गए। उपखंड क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग ग्लास फैक्ट्री के समीप दोपहर 3 के करीब भीलवाड़ा की तरफ से एक कार आ रही थी उसी दौरान उस कार को एक ट्रेलर ओवरटेक करते हुए आगे निकला ओर कार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे कार में सवार मदन लाल पाटीदार, भगवती कुमावत, भेरू लाल माली, राजू डांगी, दली चंद्र गुर्जर, शांति लाल गुर्जर,मदन लाल गुर्जर, निवासी बिनोता निंबाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ जो विगत 6 दिन पहले एक धार्मिक यात्रा रामदेवरा के लिए रवाना हुए थे और दर्शन करने के उपरांत अपने घर की ओर लौट रहे थे। वहीं रविवार को ग्लास फैक्ट्री के समीप आते-आते सड़क हादसे का शिकार हो गए। मौके पर उपस्थित लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगरार पहुंचा जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। तत्पश्चात गंभीर चोट होने पर कुछ व्यक्तियों को आगे के इलाज हेतु रेफर भी किया गया। बाकी के यात्रियों के बिनोता से अन्य वाहन मंगाया गया जिससे उन्हें सुरक्षित अपने घर पहुंचाया गया।

चन्द्र प्रकाश धोबी_गंगरार
Author: चन्द्र प्रकाश धोबी_गंगरार

मैं पिछले कई समय से मीडिया से जुड़ा हुआ हूँ।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर