Explore

Search

October 12, 2026 5:05 am

लूट व नाबालिग बच्चियों के अपहरण मामले में दो ईनामी आरोपी गिरफ्तार

रावतभाटा। इन्दौर से किराये लाये हौंडा अमेज कार को रावतभाटा के किशोरपुरा के जगंलो में लुट कर उक्त कार से दो सगी नाबालिंग बहनो का अपहरण कर फरार हुए दो ईनामी आरोपियों को रावतभाटा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनवरी माह में रावतभाटा पर लूट और अपहरण के दो मामले दर्ज हुए जिसमें आरोपियों द्वारा इन्दौर से किराये लाये हौंडा अमेज कार को रावतभाटा के किशोरपुरा के जगंलों में लुट की गई एवं उसी कार से दो सगी नाबालिग बहनो का अपहरण कर फरार हो गए थे।

मामले में आरोपियों को तलाश कर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी करने के क्रम में एएसपी रावतभाटा भगवतसिंह हिंगड व डीएसपी रावतभाटा कमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी रावतभाटा रायसलसिंह पुनि के निर्देश पर पूर्व में रावतभाटा पुलिस द्वारा आरोपियों के साथी 20 वर्षीय प्रकाश वर्मा पुत्र बद्रीलाल वर्मा निवासी सावरस्या थाना लीमा चाहौन जिला राजगढ मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लुटी गई होण्डा अमेज गाडी को बरामद किया था। मामले में शेष आरोपी 23 वर्षीय भुपेन्द्रसिंह राजपुत पुत्र गोकुलसिंह राजपुत निवासी देवरी मुल्ला थाना मोहनबडोदिया जिला शाजापुर मध्यप्रदेश व 21 वर्षीय संदीप सिंह पुत्र हरिसिंह राजुपत निवासी अन्धडा थाना रायथल जिला बूंदी की गिरफ्तारी पर पांच पांच हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया।

जिनकी तलाश हेतु एएसआई प्रेमसिंह, कानि. भैरूलाल, ओमप्रकाश, दानवीर, सावधान, हितेश व ओमप्रकाश द्वारा बडी मशक्कत से आरोपी भूपेन्द्र सिंह राजपुत पुत्र गोकुलसिंह राजपुत जो कि पूर्व में मारपीट, आर्म्स एक्ट बलात्कार पोक्सो के प्रकरणों में वांछित है, को सिहोर मध्यप्रदेश से स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफतार किया गया तथा आरोपी संदीप सिंह पुत्र हरिसिंह राजुपत को थाना रायथल जिला बुन्दी पुलिस की सहायता से डिटेन कर उक्त दोनों प्रकरणो में गिरफतार किया गया। आरोपियों से अनुसंधान जारी है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर