Explore

Search

January 23, 2026 10:49 pm

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

गंगरार। गंगरार में बिजली सुधारने के दौरान ठेका पद्धति पर काम करने वाले युवक की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।
गंगरार बिजली सुधारने के दौरान ठेका  मिली जानकारी के अनुसार उपखंड मुख्यालय पर स्टेशन बस्ती स्थित एक मकान में बिजली लाईन बंद होने की शिकायत विभाग को मिली जिस पर लाइनमैन राजेश कुमार ने तत्काल संविदा कर्मी लाइनमैन को मोबाइल पर सूचना देकर मौके पर लाइन सुधारने की बात कही जिस पर संविदा कर्मी लाइनमैन मौके पर पहुंचा एवं मीटर से लाइन सुधारने के दौरान हेमराज पुत्र रामचंद्र सालवी निवासी गंगरार उम्र 23 वर्ष बिजली की चपेट में आ गया इस दौरान मौके पर उपस्थित भंवरलाल संविदा कर्मी लाइनमैन ने बचाव का प्रयास किया तो उसे भी बिजली के झटके लगे। अचानक हुई घटना के दौरान युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर आगे के इलाज है तो जिला मुख्यालय रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलते हैं प्रातः काल सोमवार को बड़ी तादात में सालवी समाज के एवं अन्य समाजसेवी लोग जिला मुख्यालय सांवलिया जी चिकित्सालय पहुंचे। मुर्दा घर के बाहर 8 बजे धीरे-धीरे लोगों की तादाद बढ़ने लगी। युवक के परिजनों को आर्थिक सहायता हेतु समाज जनों ने मांग रखी जिस संध्या ठेका कंपनी ने मृतक को आर्थिक सहायता हेतु साढ़े बारह लाख रुपए एवं उसकी धर्मपत्नी को पेंशन देने पर सहमति बनी।
जानकारी में आया कि बिजली का कार्य करने के दौरान शटडाउन नहीं लिया गया था जिसके चलते यह है घटना घटित हुई। वहीं दूसरी ओर मौके पर मौजूद संविदा कर्मियों ने बताया कि ठेका कंपनी द्वारा उन्हें समय पर बिजली सुधार हेतु उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं, जिससे उन्हें आए दिन जान का खतरा बना रहता है।
मौके पर उपखंड अधिकारी पुनीत कुमार तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह राजावत थाना अधिकारी दुर्गा प्रसाद दाधीच,से सहायक अभियंता किशन अमेरिया कनिष्ठ सहायक अभियंता राजेश चावला, ठेका पद्धति में कार्य करने वाले लाइन सुपरवाइजर शंकर लाल जाट,पूर्व प्रधान शिव लाल पुरबिया, सरपंच प्रतिनिधि बालकिशन शर्मा, पूर्व सरपंच कय्यूम मंसूरी, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि कोमल मोदी सहित बड़ी तादाद में सालवी समाज के लोगों उपस्थित थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर