Explore

Search

March 25, 2026 5:05 pm

रूपा खेड़ा टोल कर्मचारियों ने लापस्या स्कुली छात्रो को यातायात नियमों को लेकर किया जागरूक

राजसमन्द। राजसमन्द भीलवाड़ा टोलवे प्राइवेट लिमिटेड व सुरक्षा टीम द्वारा गुरुवार को लापस्या स्कूल में स्कुली छात्रो को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और सड़क चिन्हों की जानकारी पर आधारित एक सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। टोल मेनेजर राकेश कुमार दायमा, रूट मेनेजर पांचू राम कुमावत व सुरक्षा प्रभारी प्रदीप सिंह ने स्कुली छात्रों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों, क्या करें और क्या न करें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और दुपहिया वाहन चलाते सम्यव हेलमेट के महत्व और यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए वीडियो क्लिप प्रदर्शित की गई।

गलत दिशा में वाहन न चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने आदि विभिन्न जानकारियां दी गई। छात्रों को सड़क सुरक्षा संबंधी पर्चे भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में, सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य गोविंद व्यास ने टीम के समर्पण और स्कूली छात्रों के लाभ के लिए इस तरह के सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की सराहना की। इस दौरान सौरभ दशोरा, किशन लाल गाडरी सहित स्कूल के स्टाप कर्मचारी व स्कुली छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर