Explore

Search

June 23, 2026 9:48 am

धुलखेड़ा गांव में बढ़ती चोरी की वारदातों से ग्रामीण चिंतित, पुलिस गश्त की मांग

बेगूं। धुलखेड़ा गांव स्थित श्री देवनारायण मंदिर को एक बार फिर चोरों के निशान बनाया है। चोरी की वारदातों से नाराज होकर शुक्रवार को धुलखेड़ा ग्रामवासियों ने बेगूं उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों द्वारा मांग करते हुए बताया कि नियमित पुलिस गश्त चालू करने तथा चोरी की घटनाओं में संलिप्त लोगों को पकड़कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। जानकारी के अनुसार बीती रात अज्ञात चोर मंदिर की तिजोरी तोड़कर उसमें रखी नकदी ले गए। मंदिर पर यह दूसरी बार चोरी की वारदात हुई है। इससे पहले भी मंदिर में चोरी हो चुकी थी, लेकिन आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक महीने में मंदिर की दान पेटी का ताला दो बार तोड़ा गया और नकदी चोर ले उड़े। इसके अलावा गांव में आए दिन छोटी मोटी चोरियां हो रही हैं, लेकिन अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लग पा रहा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि गांव में तुरंत नियमित पुलिस गश्त शुरू की जाए और चोरी की वारदातों में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर