Explore

Search

June 24, 2026 11:20 am

कुंवारिया के बालाजी मंदिर में हुई चोरी का खुलासा,भीलवाड़ा जिले के दो आरोपी गिरफ्तार

राजसमंद ( गौतम शर्मा)। जिले के कुंवारिया थाना पुलिस ने 15 दिन पूर्व कस्बे के छापर वाले बालाजी मंदिर में हुई चोरी की वारदात का आज खुलासा करते हुए भीलवाड़ा जिले के रहने वाले कंजर गेंग के दो आरोपी दुर्गेश कुमार उम्र 24 साल निवासी कंजर कॉलनी बस्ती देवली थाना पुर भीलवाड़ा व कालू लाल उर्फ (उत्सल) सुवालका उम्र 44 साल निवासी जवासिया का खेड़ा थाना हमीरगढ़ को गिरफ्तार किया है। कुंवारिया थाना अधिकारी उदयलाल ने बताया की 29अगस्त को पुजारी प्रभुदास महाराज की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया और तकनीकी सहायता से दो सांदिग्धो को हिरासत में लेकर सख़्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया। पुलिस शुक्रवार को इन्हें अदालत में पेश कर चोरी किए गए माल की रिकवरी के लिए पीसी रिमांड की मांग करेगी। पुलिस ने बताया चोरी की घटना में पुलिस ने राजसमंद भीलवाड़ा राजमार्ग पर स्थित रूपा खेड़ा व मुजरा स टोल सहित 150सीसी टीवी फुटेज खंगाले इस घटना को लेकर एफएसएन व एमओबी टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर