Explore

Search

January 13, 2026 7:19 am

डोडाचुरा तस्करों के खिलाफ पुलिस थाना बेगूं की दो अलग अलग कार्यवाही

बेगूं। बेगू थाना पुलिस ने एक ही दिन में अवैध मादक पदार्थों के तस्कारों के खिलाफ़ दो अलग अलग कार्यवाही करते हुए नेशनल हाईवे रोड पर 45.680 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित एक आरोपी को गिरप्तार किया जाकर घटना मे प्रयुक्त बलेनो कार को जब्त किया। वहीं दुसरी कार्यवाही में ईको कार से 151.470 ग्राम डोडाचुरा बरामद कर मौके से फरार अभियुक्त को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नामजद कर प्रकरण दर्ज किया गया।  
     अंजली सिंह वृत्ताधिकारी बेगू के सुपरविजन और शिवलाल मीणा थानाधिकारी बेगू के नेतृत्व मे शिवराज उप निरीक्षक, एएसआई प्यारेलाल, कानि विजय, ललितसिंह, बालकृष्ण, अरूण,  मनोहर व कमलेश द्वारा सरहद गोरला पहुच नाकाबन्दी प्रारम्भ की गई। दौराने नाकाबन्दी एक सिल्वर रगं की कार आयी जिसमे दो व्यक्ति सवार होकर नाकाबन्दी स्थल से कार को तेजगति से भगाने लगा जिस पर स्टाप स्टीक से कार का टायर पींचर किया जाकर कार को रोका जिसका चालक मौके से जंगल में भाग गया। कार में सवार आरोपी को पकड़ा जिसके कब्जे मे मिली कार के पीछे डिग्गी मे 2 प्लास्टिक के डोडाचुरा से भरे कट्टे मिले जिनका कुल वजन 45.680 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा हुआ। घटना मे प्रयुक्त वाहन को जप्त कर आरोपी नरेन्द्रसिंह पुत्र कजोडसिंह सोलंकी निवासी घांटोलिया, थाना सांगोद जिला कोटा हाल छोटी मस्जिद के पास, रॉयल दुध डेयरी के पिछे, किशोरपुरा कोटा थाना किशोरपुरा जिला कोटा को गिरफ्प्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में कानि विजय व कानि ललितसिंह का विशेष योगदान रहा है। वहीं दूसरी कार्यवाही में सरहद मेनाल स्थित आरोली टोल नाका पर शिवराज उप निरीक्षक, एएसआई हरिराम, कानि सुरेन्द्र, महेन्द्र, मनोहर व कमलेश द्वारा सरहद आरोली टोल नाका पर ईको कार संदीग्ध होने से रूकवाने पर उसमें से 2 व्यक्ति उतरकर भागे। उक्त संदीग्ध ईको कार से 6 पशु आहार के कट्टों में भरा कुल 151.470 किलोग्राम डोडाचुरा बरामद कर ईको कार को जब्त किया गया। टोल नाका के  सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार से उतरकर भागने वालों में से एक व्यक्ति गोपाल पुत्र घीसालाल प्रजापत निवासी परख्याखेडी थाना बेगू की पहचान होने से नामजद किया जाकर प्रकरण दर्ज किया गया।
         

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर