चित्तौड़गढ़। गत सोमवार को कपासन क्षेत्र के भूपालखेड़ा निवासी सूरज माली के अज्ञात बदमाशों द्वारा पैर तोड़ने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक कमेटी गठित की हैं। यह कमेटी पूरे मामले की जांच कर पीसीसी अध्यक्ष को रिपोर्ट सौपेंगी। पीसीसी कार्यालय से जारी आदेश में उल्लेख किया गया कि
कार्यालय आदेश चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन के राजेश्वर बड़ा तालाब में पानी लाने के चुनावी वादे को याद दिलाने की रील इंस्टाग्राम पर डालने को लेकर कपासन से भाजपा विधायक अर्जुनलाल जीनगर के समर्थकों द्वारा 20 वर्षीय युवक सूरज माली पर हमला कर उसे गम्भीर रूप से घायल करने की घटना को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया है जो घटना स्थल पर पहुँचकर पीड़ित युवक एवं उनके परिवारजनों से मिलकर घटना की पूरी रिपोर्ट से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवगत करवायेगी।
गठित कमेटी में मोहन डागर, महासचिव, पीसीसी, भैरूलाल चौधरी, जिलाध्यक्ष, चित्तौड़गढ़, जगदीश राज श्रीमाली, पूर्व उपाध्यक्ष श्रम सलाहकार समिति और ताराचंद सैनी, सचिव पीसीसी सदस्य शामिल हैं। इधर हमलावर बदमाशों की गिरफ्तारी नही होने पर लोगों में आक्रोश हैं। पीड़ित सूरज माली की रिपोर्ट में क्षेत्रीय विधायक अर्जुन लाल जीनगर का नाम आने के बाद मामला और गरमा गया हैं। कपासन पांच बत्ती पर दो दिन पहले हुए विरोध प्रदर्शन के बाद आज गुरुवार को भी जोरदार प्रदर्शन किया गया। बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही हैं। इधर एडिशनल एसपी सरिता सिंह के दो दिन में बदमाशों की गिरफ्तारी करने के आश्वासन के बाद फिलहाल धरना प्रदर्शन स्थगित हो गया हैं।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़