Explore

Search

March 14, 2026 2:38 am

मकान से जेवरात चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,बीस से अधिक वारदातों को दिया अंजाम

कपासन। कपासन थाना क्षेत्र के बेनिपुरिया गांव में रिहायशी मकान से आभुषण चोरी के मामले में कपासन थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरी किये गये सोने चांदी के सम्पूर्ण जेवरात बरामद किये हैं।  कपासन थानाधिकारी रतन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। 30 जून को कपासन थाने के बेनिपुरिया में गोपाल सिंह सिसोदिया (राजपुत) के मकान के कमरे से चांदी के पायजेब डेढ किलोग्राम, सोने का मंगल सुत्र एक तोला, सोने की रखड़ी एक तोला, मादलिया आधा तोला, सोने का हार गले का डेढ तोला व बक्से में रखे दो हजार रूपये अज्ञात बदमाश चुरा कर ले जाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी व सीसीटीवी फुटेज से अनुसंधान करते हुए नकबजनी की वारदात करने वाले आरोपी बंशीलाल पुत्र प्यारा कालबेलिया (जोगी) 50 वर्षीय निवासी नई आबादी अम्बावली कीरतपुरा थाना बडीसादडी जिला चित्तौडगढ, मुकेश पुत्र नानूराम कालबेलिया उम्र 27 वर्षीय निवासी बनाकिया कला थाना कपासन जिला चित्तौडगढ हाल निवासी खातरिया चौकडी थाना खातरेच जिला अहमदाबाद (गुजरात) व नारायण पुत्र परथा उर्फ पृथ्वीराज कालबेलिया 46 वर्षीय निवासी पीपली गुजरान थाना भदेसर जिला चित्तौडगढ को न्यायालय से प्रोडेक्शन वारण्ट जारी करा उप कारागृह कपासन से प्राप्त कर पुछताछ के बाद घटना कारीत करना कबूल करने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया। उक्त घटना मे चोरी किया गया सम्पूर्ण माल आरोपियों से बरामद किया जाकर अन्य घटनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जांच जारी है।
वही इस मामले सहित आरोपी उच्च दर्जे के बदमाश होकर पूर्व में मर्डर, लूट, नकबजनी एवं चोरी के मुकदमों में गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपियों ने बीस से अधिक आपराधिक वारदातें कबूल की है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर