Explore

Search

May 2, 2026 12:11 pm

खिदमत सोसायटी का ‘आई लव मुहम्मद’ तख्तीं के साथ सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन


चित्तौड़गढ़। शहर में आज खि़दमत सोसायटी की ओर से एक शांतिपूर्ण सांकेतिक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम गोल प्याऊ चौराहा, क़ाज़ी पिया दरगाह के बाहर हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।
प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में ‘आई लव मुहम्मद’ लिखी तख्तियाँ लेकर पूरी शांति और संयम के साथ विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद ﷺ से मोहब्बत का इज़हार करना हर मुसलमान के ईमान का हिस्सा है और इसे अपराध के रूप में देखना सरासर अनुचित है। यह विरोध उस घटना के खिलाफ़ आयोजित किया गया जिसमें कानपुर में “आई लव मुहम्मद” बैनर लगाने पर 25 नौजवानों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस कार्रवाई को समाज के लोगों ने न केवल नाइंसाफी बताया बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल भी खड़े किए। खि़दमत सोसायटी के अध्यक्ष कौसर रब्बानी खान ने कहा कि हमारा यह आंदोलन सिर्फ और सिर्फ मोहब्बत, इज़हार-ए-अक़ीदत और इंसाफ़ की मांग का प्रतीक है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लिया जाए और निर्दाेष नौजवानों को राहत प्रदान की जाए। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने यह भी कहा कि भारत का संविधान हर नागरिक को अपने विचार शांतिपूर्ण ढंग से व्यक्त करने का अधिकार देता है। ऐसे में इस प्रकार की कार्रवाइयाँ समाज में तनाव बढ़ा सकती हैं।।अंत में आयोजकों ने सभी से अमन-ओ-चैन, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर