बेगूं। बेगूं थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता व्यक्ति का शव आज सुबह बरसाती नाले में पुलिया से कुछ दूरी पर मिल गया वे शनिवार रात को लापता हो गया था। बताया जाता है कि मृतक व उसका भाई गडरिये के डेरे के पास पहुंच गए और कुत्तों के भौंकने पर गडरिये ने टॉर्च से रोशनी डाली तो भाग छूटे। इनमें से एक नाले में गिर गया जिसकी डूबने से मौत हो गई। थानाधिकारी शिवलाल मीणा के अनुसार रविवार को मेघनिवासी नीरज कंजर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई भगवती लाल शनिवार देर रात से गायब है। पुलिस ने नीरज से घटना की जानकारी लेकर भगवती लाल की तलाश शुरू की, तो सामने आया कि वे बस्सी थाना क्षेत्र के फतेहपुर के जंगलों में गए थे, इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की वह दोनों गडरियों के डेरों पर भी गए थे और पास में ही बरसाती नाला बह रहा है। पुलिस की जानकारी में सामने आया कि आठ-दस गडरिए यहां रूके हुए है। 20 सितम्बर को रात में दो अज्ञात व्यक्ति यहां पहुंचे थे, तो डेरे के पाले हुए कुत्ते भौंकने लगे, संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर गडरियों ने पीछा किया तो दोनों अलग-अलग दिशाओं में भाग गए, एक तो अपने गांव पहुंच गया लेकिन दूसरा बरसाती नाले की तरफ भाग गया जो घर नहीं लौटा। पूरी जानकारी के बाद पुलिस ने नाले के आस-पास तलाश की। बरसात के कारण नाला उफान पर था और डूबने की आशंका जताई, बाद में बेगूं पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया।

एसडीआरएफ टीम कमांडर हाकम खान के नेतृत्व में टीम ने सर्च अभियान शुरू किया। अंधेरा होने के बाद अभियान रोका गया। सोमवार सुबह तलाशी की तो नाले पर बनी पुलिया के कुछ ही दूरी पर शव तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर चिकित्सालय पहुंचाया और मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू की है। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हुआ था कि दोनों व्यक्ति डेरों के पास क्यों गए थे। आशंका है कि रात के अंधेरे में भेडों की चोरी के लिए गए थे। ऐसे में पुलिस जांच में जुटी है।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़