Explore

Search

September 27, 2026 12:30 am

मांडलगढ़ तहसील क्षेत्र में हाईवे पर ट्रेलर पलटने से भयंकर आग, रसायन फैला, जाम

भीलवाड़ा। कोटा चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर शुक्रवार शाम करीब 8 बजे बड़ा हादसा हो गया। मांडलगढ़ तहसील के लाडपुरा अमरतिया समीप मंशापूर्ण भोलेनाथ मंदिर के सामने हाईवे पर सल्फाइड पाउडर से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फैला केमिकल के कट्टे


पलटते ही ट्रेलर में अचानक भयंकर आग भड़क उठी और रसायन पूरे हाईवे पर फैल गया। देखते ही देखते धुएं का गुबार छा गया और वाहनों की आवाजाही थम गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर मांडलगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। हादसे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। वहीं, चालक गाड़ी से कूदकर बच निकला या आग की चपेट में आ गया, इस संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर