Explore

Search

September 27, 2026 12:31 am

कुंवारिया पुलिस ने वाहनों के बनाए चालान

राजसमन्द। जिले की कुंवारिया थाना पुलिस ने राजसमंद एसपी ममता गुप्ता के निर्देशन में पर शनिवार को थाना अधिकारी उदयलाल बरगट के नेतृत्व में 20वाहन चालको के चालान बनाये गए और उन्हें हिदायत भी दी गई। हेडकांस्टेबल सुरेश वर्मा ने बताया कि मेले के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोपार्किंग व रोंग साइड वाहन चलाने एवं हेलमेट नही पहनने वाले 20 वाहन चालकों के चालन बनाये गए। जिससे पुलिस विभाग को 3 हजार 900रुपये का राजस्व अर्जित हुआ है। इस दौरान एएसआई नारायण सिंह, एएसआई गिरधारी सिंह, हेडकांस्टेबल सुरेश चंद्र, कास्टेबल मुकेश कुमार, धनराज आदि थे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर