Explore

Search

September 15, 2026 9:16 pm

एक नहीं, दो नहीं बल्कि कई योजनाओं का उठाएं लाभ,किसान 30 सितंबर तक कर सकेंगे कृषि योजनाओं का आवेदन

बेगूं। कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे फार्म पॉण्ड, सिंचाई पाइपलाइन, गोवर्धन जैविक उर्वरक, तारबंदी आदि का लाभ उठाने के लिए इच्छुक किसान 30 सितंबर मंगलवार तक राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  इसके पश्चात पोर्टल पर आवेदन की सुविधा बंद कर दी जाएगी। सहायक कृषि अधिकारी बेगूं हंसराज धाकड़ ने बताया कि किसान वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों सहित समय रहते आवेदन करें। ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की प्रशासनिक स्वीकृति 31 अक्टूबर 2025 तक जारी की जाएगी। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे नियत तिथि से पूर्व पोर्टल पर आवेदन कर योजनाओं का लाभसमय पर प्राप्त करें।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर