Explore

Search

June 25, 2026 8:54 am

आज 2 अक्टूबर को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर होंगे आयोजित

चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार गाँव चलो अभियान के अंतर्गत जिले में ग्रामीण सेवा शिविरों का व्यापक आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मौके पर ही, त्वरित एवं पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराना है। प्रभारी अधिकारी राजस्व एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक ने बताया कि 02 अक्टूबर को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ये शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ उपखंड के अमरपुरा एवं सहनवा में, गंगरार उपखंड के जोजरों का खेड़ा एवं उंडवा में, कपासन उपखंड के  धमाना एवं दोवनी में, भूपालसागर उपखंड के जाशमा एवं अनोपपुरा में, राशमी उपखंड के राशमी में, बेगूं उपखंड के दौलतपुरा एवं  आवलहेड़ा में, रावतभाटा उपखंड के सणीता एवं  मेघनिवास में,  निंबाहेड़ा उपखंड के लसडावन एवं बड़ोलीमाधोसिंह में, भदेसर उपखंड के भदेसर में, बड़ीसादड़ी उपखंड के पुनावली एवं बोरखेड़ा में तथा  डूंगला उपखंड के बिलोदा एवं डूंगला ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, जलदाय, ऊर्जा, सहकारिता एवं महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर