Explore

Search

December 14, 2025 1:41 pm

ग्रामीण सेवा शिविर में भूमि विभाजन व रास्ता अतिक्रमण मुक्त

डूंगला, (राजेंद्र मोगरा)। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिकारड़ा एवं ग्राम पंचायत मोरवन में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए गए। ग्राम पंचायत चिकारड़ा में आयोजित शिविर में ग्रामवासी ओंकार लाल, गोवर्धन, गिरीशंकर सहित 10 सह खातेदारों के बीच कई वर्षों से चल रहे भूमि बंटवारे के विवाद को निपटाया गया।

शिविर में प्राप्त आवेदन पर उपखंड अधिकारी ईश्वरलाल खटीक के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम द्वारा दोनों पक्षों को आपसी सहमति से बैठाकर भूमि का विभाजन प्रस्ताव तैयार करवाया गया। दोनों पक्षों द्वारा सहमति प्रदान किए जाने पर भूमि का बंटवारा कर विवाद का निस्तारण किया गया। ग्रामीणों ने इस पहल पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत मोरवन में आयोजित शिविर में ग्रामीण भेरूलाल सहित 10 से अधिक खातेदारों ने वर्षों से बंद पड़े परंपरागत मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने का अनुरोध किया। उपखंड अधिकारी के निर्देशानुसार राजस्व विभाग एवं पुलिस जाप्ता मौके पर उपस्थित हुआ और रास्ते पर बने अवैध अतिक्रमण को हटवाकर मार्ग को खुलवाया गया। मार्ग खुलने से खातेदारों की भूमि तक पहुंच सुगम हो सकी तथा कृषि कार्य में सुविधा मिलने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार का आभार प्रकट किया। इसी प्रकार विभिन्न विभागों द्वारा कार्य संपादित किए गए जिनमें राजस्व विभाग द्वारा नामांतरण, गिरदावरी सुधार, खातेदारी विवादों का निस्तारण, मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जारी करना प्रमुख रहा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पेंशन प्रकरणों का निराकरण एवं पालनहार सत्यापन एवं नवीन आवेदन, कन्यादान योजना प्रचार प्रसार । चिकित्सा विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाइयों का वितरण, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पालना योजना व पोषण अभियान के अंतर्गत लाभ प्रदान, कृषि विभाग द्वारा प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना के तहत बीमें किये गये एवं किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं योजनाओं की जानकारी तथा विद्युत विभाग द्वारा बिल सुधार, नए कनेक्शन और अन्य समस्याओं का निस्तारण किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमन्त्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत बीमे किये गये शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और अधिकांश समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने सरकार की इस पहल की सराहना की।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर