Explore

Search

February 8, 2026 4:43 am

सीबीएन की बेगूं क्षेत्र में बड़ी कार्यवाई, 3 क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा सहित दो वाहन जब्त

बेगूं। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन), चित्तौड़गढ़ डिवीजन 2 के अधिकारियों ने शनिवार को बेगूं उपखंड क्षेत्र के गांव हनुतिया चौराहा के पास एक टाटा हैरियर वाहन को रोका तीन क्विंटल से अधिक अवैध डोडा चूरा बरामद किया।
उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा नरेश बुन्देल ने बताया कि एक खुफिया जानकारी मिलने के बाद कि राजस्थान पंजीकृत वाली एक टाटा हैरियर वाहन अवैध डोडा चूरा ले जा रहा था। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन), चित्तौड़गढ़ डिवीजन दो के अधिकारियों की एक टीम गठित की गई और 4 अक्टूबर शनिवार  बामनहेडा जाने वाले मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी गई और सीबीएन अधिकारियों द्वारा वाहन की सफलतापूर्वक पहचान करने के बाद, वाहन को रुकने का संकेत दिया गया। लेकिन वाहन चालक ने भागने कोशिश की। निवारक दल ने उक्त वाहन को रोकने के लिए टायर किलर का इस्तेमाल किया। वाहन चालक ने वाहन को तेज गति से चलाने की कोशिश की और एक किमी दूर टीम को पंचर वाहन मिला। हालांकि वाहन चालक रात और बारिश का फायदा उठाकर भाग गया था। उक्त वाहन चालक को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान जंगल में एक महिंद्रा पिकअप मिली जिसमें बड़ी मात्रा में नंबर प्लेटें मिलीं। जिसके बाद टाटा हैरियर वाहन की तलाशी ली गई जिसमें कुल 360.540 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया। कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद अवैध डोडा चूरा, टाटा हैरियर वाहन और महेंद्र पिकअप को एनडीपीएस अधिनियम 1985 की प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया है। आगे की जांच प्रक्रिया जारी।                                                                                                     

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर