Explore

Search

March 8, 2026 3:36 pm

कल उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का चित्तौड़गढ़ दौरा

चित्तौड़गढ़। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं वित्त,पर्यटन, सार्वजनिक निर्माण, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व, महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता विभाग की मंत्री दिया कुमारी सोमवार 6 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ जिले के दौरे पर रहेंगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर भू.अ.रामचंद्र खटीक ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे प्रतापगढ़ से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर सायं 3.30 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगी। इसके पश्चात सायं 4 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगी। समीक्षा बैठक के बाद सायं 7 बजे इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में आयोजित मीरा महोत्सव 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगी। तत्पश्चात वह रात्री 8 बजे उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर