बेगूं। बेगू थाना पुलिस ने अवैध अफीम डोडाचूरा की तस्करी के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 1 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा परिवहन करते हुए कार सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बेगूं डीएसपी अजंलिसिह के सुपरविजन में थानाधिकारी बेगू शिवलाल मीणा ने बताया कि पुलिस की टीम द्वारा एनएच 27 चित्तौड़गढ से कोटा जाने वाली रोड़ से गौरला गांव मे जाने वाली रोड़ पर पहुंच कर नाकाबंदी की गई। इस दौरान नाकाबन्दी एक टोयटो कार आयी। जिसमे दो व्यक्ति सवार थे। जिन्होने नाकाबंदी तोड़कर गाड़ी भगाने लगे, जिस पर पुलिस जाप्ता के द्वारा स्टॉप स्टीक डालकर कार को पंचर किया गया। कार चालक कार को करीब 100 मीटर दूर भगाकर ले जाकर कार को रोड़ के किनारे खड़ी पर जगंल की तरफ भाग गया। कार चालक के पास वाली सीट पर बैठा व्यक्ति को घेरा देकर पकड़ा। कार की तलाशी ली गई तो उसमें 151 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा मिला। उक्त डोडाचूरा व कार को जब्त कर आरोपी 28 वर्षीय मनदीपसिंह पुत्र राजविंदरसिंह मजवी सिख निवासी खेडी सरफ अली थाना असंध जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में कार से उतरकर भागने वाला कार चालक का नाम 30 वर्षीय खुशपालसिंह पुत्र काला सिंह मजवी सिख निवासी ईसाइयों के स्कुल के सामने गली, असंध थाना असंध जिला करनाल, हरियाणा का होना बताया। पुलिस थाना बेगू ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया।
प्रशासन
चित्तौड़गढ़ में बदमाशों के हौसले बुलंद, घर के बाहर खड़े दो ऑटो को आग के हवाले किया
February 6, 2026
9:25 am
सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
February 5, 2026
10:47 pm
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल खराबे का जाड़ावत ने लिया जायजा
February 3, 2026
11:23 am
बेगूं पुलिस की बड़ी कार्यवाही,कार से डोडाचूरा जब्त, हरियाणा का एक आरोपी गिरफ्तार
2 thoughts on “बेगूं पुलिस की बड़ी कार्यवाही,कार से डोडाचूरा जब्त, हरियाणा का एक आरोपी गिरफ्तार”
App news sai nai liktta ho sir please news calie kiya karo kuch shabad ma mistak ha
किसी किसी मोबाइल में हिंदी फ़ॉन्ट्स के चलते उस मोबाइल में आपको शब्द अलग-अलग दिखेंगे।