Explore

Search

December 14, 2025 12:46 pm

एम्बुलेंस की चपेट में आने से 5 भैंसों की मौत, चालक मौके से फरार

राजसमन्द। राजसमन्द-भीलवाड़ा राजमार्ग स्थित लापस्या के पास आधी रात को एक बड़ी घटना सामने आई है। एम्बुलेंस की चपेट में आने से मौके पर 5 भैसों व एक गाय की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खण्डेल चौकी प्रभारी धीरज शर्मा ने बताया कि आधी रात को डूंगरपुर अस्पताल की एक एम्बुलेंस आधी रात को भीलवाड़ा से राजसमन्द राजमार्ग से गुजर रही थी कि लापस्या सांवरिया होटल के पास मवेशियों को चपेट में ले लिया जिससे कुरज निवासी ओम प्रकाश जाट की 5 दुधारू भैंसे व एक गाय एम्बुलेंस की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर हाइवे पेट्रोलिंग वाहन में कुंवारिया थाने के एएसआई जगदीश चन्द्र कीर, हेडकांस्टेबल धीरज शर्मा आदि मौके पर पहुँचे जहा जेसीबी की मदद से घटना में क्षतिग्रस्त एम्बुलेंस को एक तरफ हटाया मर्त भैसों को एक तरफा हटाकर यातायात बहाल करवाया घटना में मौके पर एम्बुलेंस चालक एम्बुलेंस छोड़कर फरार हो गया,पुलिस ने भेस मालिक की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर