Explore

Search

August 9, 2026 7:07 am

अखिल भारतीय रेबारी समाज की बैठक, कुरीतियों को मिटाने का संकल्प,शम्भूलाल सावंता बने तहसील अध्यक्ष

गंगरार। गंगरार के शारेनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में अखिल भारतीय रेबारी समाज की तहसील स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसील के सभी नौ गांवों के समाजजनों ने भाग लिया। समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने और एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से बैठक रखी गई। बैठक में सर्वसम्मति से शम्भूलाल पुत्र मोहन आल सावंता को समाज का तहसील अध्यक्ष चुना गया। साथ ही शंकर बिन्दोलिया और भेरूलाल रेबारी को उपाध्यक्ष, उदयलाल मकवाणा भाटखेड़ा को सोशल मीडिया प्रभारी, विनोद सूलीखेड़ा को महामंत्री, सौदान रेबारी सालरिया, हरीश रेबारी सूलीखेड़ा, भेरूलाल रायपुरिया, भेरूलाल गैड, दशरथ, सोहन और दिनेश को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। इस अवसर पर हीरालाल आल, लालूराम  बल्लू रेबारी, रूपलाल आल, भंवर आल, बाबूलाल शेखावत, लादू , लट्टूर, गोपी, मांगीलाल, डालू आल, रमेश खटाना, कालू जोसा, पप्पू सूलीखेड़ा, मिठू आल, गणपत आल, अंबालाल मकवाणा सहित अन्य मौजूद रहे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर