Explore

Search

August 27, 2026 2:44 am

कार और बाईक की टक्कर, एक की मौत दो घायल

चित्तौड़गढ़। चन्देरिया थाना क्षेत्र के रोलाहेड़ा रोड़ पर कार और मोटरसाईकिल की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान राम प्रसाद निवासी सिंगोला थाना गंगरार के रूप में हुई है। घटना में घायल दो युवक भी सिंगोला के रहने वाले हैं। घायल दोनों युवकों की हालत गंभीर होने पर चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय से उदयपुर रेफर किया गया। तीनों युवक दीपावली की खरीददारी करके चित्तौड़गढ़ से अपने गांव सिंगोला लौट रहे थे, तभी रोलाहेड़ा रोड़ पर कार से उनकी बाईक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार भी पलटी खा गई। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर