Sirohi News सिरोही। ड्यूटी के दौरान पुलिस पर चाकू से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। आबूरोड बस स्टेण्ड पर ड्यूटी कर रहे एक पुलिस कांस्टेबल पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद बदमाश भाग गए, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार जनों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि बस स्टेण्ड पर ये युवक उत्पात मचा रहे थे तभी कांस्टेबल ने उन्हें रोका। रोकने के कारण बदमाश नाराज हुए थे। इसके बाद मौका देखकर एक युवक पुलिस कांस्टेबल की तरफ दौड़ा ओर चाकू से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम पुलिस कांस्टेबल ओम प्रकाश बस स्टेण्ड के समीप तैनात थे। इस दौरान कुछ युवक चाकू लेकर उत्पात मचा रहे थे। वहां खड़े लोगों से झगड़ा करने पर भी उतारू थे।ऐसे में युवकों व यात्रियों के बीच कहासुनी होने लगी।
इस पर पुलिसकर्मी ने सभी को
समझाईश कर वहां से रवाना किया लेकिन बदमाश पुलिसकर्मी से नाराज हो गए और कुछ देर बाद वे बदमाश वापस आए तथा पुलिसकर्मी पर चाकू से वार कर दिया जिससे उसके कंधे पर चोटें आई। इसी दौरान हमलावर भी गिर गया और पुलिसकर्मी भी कुछ संभल गया था। उसने लाठी से अपना बचाव का प्रयास किया तो बदमाश भाग गए। बाद में पुलिस ने वारदात में शामिल चार बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार दीपावली पर्व के कारण बस स्टेण्ड पर भीड़ थी। चार- पांच युवक यात्रियों को परेशान कर रहे थे। पुलिस ने उनको समझाकर वहां से रवाना किया। बस स्टेण्ड पर जुटी भीड़ को भी पुलिस ने
समझाईश की। इस दौरान टोकने से नाराज हुए बदमाश वापस आए तथा ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। हमले में उसकी पीठ और हाथ में चोट आई। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए बदमाशों का पीछा किया। पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से हमला करने में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। घायल पुलिसकर्मी को आबूरोड अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामले में मारपीट और जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़