बेगूं। बेगूं थाना क्षेत्र में बीते दिनों युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर 2025 की रात करीब 9 बजकर 25 मिनट पर प्रार्थी मोनू पुत्र शिवलाल पंचोली निवासी झंवरो की गली, बेगूं ने थाना बेगूं में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह हाई स्कूल छापरा के सामने फास्ट फूड की दुकान पर अपने साथियों देव पटवा व मोनू पोखरना के साथ कॉफी पी रहा था। इस दौरान रवि मेवाड़ा पुत्र शंकर, अवी मेवाड़ा पुत्र शंकर, भानू सिंह, रोहित लोहार और अभिषेक राजपूत लाठियां और लोहे की रॉड लेकर आए और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में प्रार्थी मोनू पंचोली के पांव, पीठ और छाती पर गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे अंशु पंचोली को भी पीठ पर चोट लगी। आरोपियों ने अंशु पंचोली की दुकान में भी तोड़फोड़ की। प्रार्थी ने बताया कि एक माह पूर्व हुई मामूली कहासुनी की रंजिश के चलते आरोपियों ने यह हमला किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवतसिंह हिंगड़ तथा पुलिस उप अधीक्षक बेगूं अंजलि सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। दौराने जांच के दौरान आरोपियों की तलाशी शुरू की। तलाशी में बेगूं निवासी रवि उर्फ भरत पुत्र शंकर जाति मेवाड़ा उम्र 34 साल, अवी पुत्र शंकर मेवाड़ा उम्र 25 साल,विजेन्द्रपालसिह उर्फ भान सिह पिता भेरू सिंह राजपुत उम्र 25 साल,रोहित पुत्र सुनिल लौहार उम्र 24 साल व,अभिषेक पुत्र प्रेमशंकर राजपुत उम्र 25 साल को डिटैन कर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को गिरप्तार किया गया। घटना मे प्रयुक्त स्कार्पीयो को जप्त की गई। प्रकरण मे पांचों आरोपियों को घटनाक्रम के सम्बध मे अनुसन्धान किया जाकर न्यायालय आदेश से न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।
प्रशासन
सड़क किनारे खड़ी पिकअप में घुसी वेन, दम्पति समेत तीन की मौत
December 13, 2025
7:22 am
आत्मरक्षा से आत्मविश्वास की नई उड़ान: जयपुर की छात्राओं ने सीखा सुरक्षा का मंत्र
December 12, 2025
8:55 pm
अरनिया माली राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी
December 12, 2025
7:10 pm