Explore

Search

December 6, 2025 6:40 am

राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव के साथ रोजगार सहायता शिविर का आयोजन

चित्तौड़गढ़। जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, चित्तौड़गढ़ द्वारा राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव के साथ ही रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दिनांक 30 अक्टूबर से 4 नवंबर 2025 तक शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चित्तौड़गढ़ में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। रोजगार सहायता शिविर में निजी क्षेत्र की 15 से 20 से अधिक कंपनियाँ तथा स्थानीय नियोजक भाग लेंगे। इन कंपनियों द्वारा उपस्थित बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर मौके पर ही विभिन्न पदों पर रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस शिविर में 18 से 35 वर्ष तक के युवा जो निजी क्षेत्र में कार्य करने की इच्छा रखते हैं, वे भाग ले सकते हैं। पात्रता के रूप में सेकेंडरी, सीनियर सेकंडरी, स्नातक, स्नातकोत्तर, सभी ट्रेड में आईटीआई पास, डिप्लोमा, बी.टेक, एम.बी.ए. आदि योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेजों सहित पैन कार्ड / आधार कार्ड / वोटर आईडी / राशन कार्ड / मूल निवास प्रमाण पत्र / पासपोर्ट साइज फोटो / जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) एवं सी.वी. या रिज्यूमे साथ लाना सुनिश्चित करें।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर