Explore

Search

March 8, 2026 3:24 pm

हैवी वाटर प्लांट में गैस रिसाव, 4 श्रमिक घायल, दो की हालत गम्भीर, कोटा रैफर

चित्तौड़गढ़। Gas Leak At Rajasthan Rawatbhata Heavy Water Plant रावतभाटा स्थित भारी पानी सयंत्र में गैस रिसाव की चपेट में आने से 4 श्रमिक घायल हो गए। इनमें दो की हालत गम्भीर बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार रावतभाटा के हैवी वॉटर प्लांट में अचानक से गैस रिसाव हो गया। गैस रिसाव होते ही वहां मौजूद श्रमिकों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा कि वहां बन्द पड़ा कम्प्रेशर से अचानक गैस लीक हो गई। बताया जा रहा कि वहां मेंटिनेंस के लिए श्रमिक काम पर जा रहे थे।

गैस रिसाव की चपेट में आने से धर्मेंद्र लोहार निवासी भैंसरोड़गढ़ और जय कुमार निवासी बिहार गम्भीर रूप से घायल हो गए साथ ही वहां दो अन्य श्रमिक भी घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को रावतभाटा के परमाणु बिजलीघर अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को कॉरिडोर बनाकर कोटा अस्पताल रैफर किया गया। वही दो अन्य घायलों में शिवजी बैरवा निवासी रावतभाटा और मधुसूदन मालव निवासी छीपाबडौद जिला बारां को परमाणु बिजलीघर रावतभाटा में भर्ती करवाया गया जहां उपचार जारी हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर