Explore

Search

September 29, 2026 1:10 pm

रबी फसल वर्ष 2025-26 सिंचाई हेतू जल वितरण समिति की बैठक का आयोजन

डूंगला। उपखंड क्षेत्र के सबसे बड़े वागन बांध जिससे कमांड क्षेत्र के किसानों को हर वर्ष सिंचाई की आस बंधी रहती है इस वर्ष बेमौसम की बरसात ने किसानों की आस की लाज रखी और वागन बांध अपनी भराव क्षमता से आधे गेज पर आ पहुंचा। गुरुवार को वागन बांध पर स्थित हनुमान मंदिर पर जल वितरण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कमांड क्षेत्र के जल उपभोक्ता संगम के अध्यक्ष, सदस्य व समस्त किसानों ने भाग लिया। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रबि फसल सिंचाई हेतु दिनांक 21 दिसंबर 2025 को वागन बांध से नहरे में सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाएगा एवं नहर संचालन के समय कमांड क्षेत्र में वर्षा होने पर नहर खोलने की तिथि किसानों की मांग के अनुसार परिवर्तित कर दी जाएगी। बैठक में तहसीलदार गुणवंत लाल माली, जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता कैलाश मेघवाल सहायक अभियंता RWSLIP प्रकाश चंद्र मेघवाल, कनिष्ठ अभियंता दीप प्रकाश दैया एवं कमांड क्षेत्र के जल उपभोक्ता संगम के अध्यक्ष सदस्य व समस्त किसान उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर